यकीन (yakeen)

कभी किसी पर यकीन करके देखो तो सही
यकीन हो जाएगा
वह जो पत्थर सा दिख रहा है
उसमें भी जान अभी बाकी है कहीं
कभी हाथ लगा कर देखो तो सही
तू भी हकीम हो जाएगा
मना मत करना उसे बड़े प्यार से पाला है उसकी मां ने
जो मना कर दिया तूने तो वह भी यतीम हो जाएगा
हो सके तो एक पल की हंसी ही दे देना
पूरी जिंदगी नहीं तो एक पल की खुशी ही दे देना
हो सकता है तेरे खुद के मुकद्दर में हलचल हो जाये
जुड़े जो तेरे साथ उसका मुकद्दर तो तू भी करीम हो जायेगा।।
नायाब फलक है वो कद्र करो उसकी
चला जाएगा एक दिन आहें भरोगे उसकी
वक्त है अभी क्यों न रोक लेते जाकर
रुक गया गर वो सारी जिन्दगी में नईम हो जायेगा।।
इत्फाकन रोज ऐसे हादसे नहीं होते
हर किसी से प्यार के वायदे नहीं होते
आया है बड़ी किस्मत से पकड़ कर रखो
सांस भी लोगे तो वो तेरा नसीम हो जायेगा।।
ताश खेलती सी है उसकी जिन्दगी
बादशाह है खुद वो पर रानी की है कमी
तेरी ही कमी है जिन्दगी में उसकी
जो आ जाये तो वो फिर से रहीम हो जायेगा।।


#नसीम=ताजी हवा
#नईम= आराम

2 टिप्‍पणियां:

Arvind Yadav ने कहा…

Bahut feeling ke Saath likhte hai...Bahut khub

Wikishayar ने कहा…

Thanks...